
प्रदेश सरकार का आम जनता को झटका, HRTC में न्यूनतम किराये बढ़ाने के बाद अब हिमाचल में लंबी दूरी का किराया भी बढ़ाया।
IBEX NEWS, शिमला ।
हिमाचल में न्यूनतम बस किराए के बाद लंबी दूरी की बसों में 15 फीसदी बढ़ोतरी की है ।प्रदेश सरकार का आम जनता को झटका मिला है । न्यूनतम किराये बढ़ाने के बाद अब हिमाचल में लंबी दूरी का किराया भी बढ़ाया गया है ।
हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 (अधिनियम संख्या 59, 1988) की धारा-67 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, हिमाचल प्रदेश में स्टेज कैरिज बस सेवाओं की किराया दरों के निर्धारण के संबंध में राज्य परिवहन प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों को निर्देश जारी किए हैं।





