
IBEX NEWS NETWORK,
हिमाचल प्रदेश के पड़ौसी राज्य हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली है।जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाला परिवार देहरादून का रहने वाला था।सभी के शव पंचकूला के सेक्टर-27 में एक मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में मिले।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारी कर्जा होने के कारण और तंगी से परेशान होकर इन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया और गाड़ी के अंदर जहर खा लिया।देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल अपने परिवार सहित पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून वापस जाते हुए उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का यह कदम उठाया।मृतकों में प्रवीण मित्तल उम्र 42 वर्ष निवासी देहरादून, प्रवीण के माता-पिता, प्रवीण की पत्नी और 2 बेटी और एक बेटे सहित तीन बच्चे शामिल हैं।




