
IBEX NEWS,शिमला ।
शुक्रवार साँय करीब 8 बजे किन्नौर के युला गाँव के पास HP25C8677 एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई ,हादसा इतना भयानक बताया जा रहा है कि उसके परखच्चे उड़ गए। युला गाँव के लिंक रोड मे हुए इस हादसे में एक शव की मिलने की सूचना है बचाव कार्य अंधेरे में भी जारी है।लोग जान की परवाह किए बिना बचाव कार्य में जुटे हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी न हो पाए ।

स्थानीय ग्रामीण व पुलिस घटनास्थल पर बचाव कार्य कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वाहन पांगी गाँव के एक युवक का है। हालाँकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना के समय वाहन में कितने लोग सवार थे।
अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रहे हैं और स्थिति का आकलन कर रहे हैं।




