
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश में भरमौर के मच्छेतर ग्रीमा वाया सिंयूर मार्ग पर रविवार की शाम एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।इस हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए भरमौर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बांद चंबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि गाड़ी अगासन से भरमौर की की ओर जा रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब गाड़ी रेटन गांव के समीप पहुंची तो बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को भरमौर अस्पताल ले गए। सभी सवार अगासन गांव के ही रहने वाले थे।
मृतकों की पहचान शंकर दास निवासी अगासण तथा बांको देवी पत्नी ओम प्रकाश के रूप में हुई है। जबकि घायलों में ओमप्रकाश, चमन लाल, तथा आर्यन शामिल हैं। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य थे, जिनमें ओम प्रकाश, बांको देवी तथा आर्यन शामिल हैं, जिनमें से बांको देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि ओम प्रकाश तथा उसके बेटे आर्यन चमन लाल निवासी अगासण को भी चंबर के लिए रेफर कर दिया गया।




