
किन्नौर, 30 जुलाई 2025:
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश पुलिस, जिला किन्नौर द्वारा जारी एक सार्वजनिक सूचना के अनुसार, विपरीत मौसम परिस्थितियों और यात्रा मार्ग की असुरक्षित स्थिति को देखते हुए प्रस्तावित किन्नर कैलाश यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा का पुनः संचालन मौसम की अनुकूलता और मार्ग को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही किया जाएगा।
यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे केवल आधिकारिक सूचना स्रोतों से अपडेट प्राप्त करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।




