
IBEX NEWS,शिमला ।
हमीरपुर पुलिस की एक टीम ने कृष्णानगर, हमीरपुर में स्थित आरोपी आशीष देव व उनकी पत्नी कल्पना शर्मा के रिहायशी मकान में तलाशी के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना सदर हमीरपुर में NDPS अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर आपको नशे से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, 112 या नज़दीकी थाना को तुरंत सूचित करें।




