
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश सरकार के बागबानी, राजस्व और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी आगामी 6 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक लाहौल-स्पीति जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मंत्री क्षेत्रीय विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बागबानी परियोजनाओं का निरीक्षण, तथा जनजातीय समुदायों के साथ संवाद करेंगे।
मंत्री नेगी इस दौरे में केलांग, उदयपुर, और कुकुमसेरी सहित अन्य क्षेत्रों का भी भ्रमण करेंगे, जहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसानों और पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत कर जन समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

राज्य सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में विशेष विकास योजनाओं को लागू करने के क्रम में यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। मंत्री के दौरे के दौरान राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों और बागबानी सेक्टर की चुनौतियों पर भी फोकस रहेगा।
जिला प्रशासन को मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज़ करने के निर्देश दिए गए हैं। संभावना है कि इस दौरान कुछ नई घोषणाएं या योजनाओं की घोषणा भी की जा सकती है।




