
हेमिस नेगी अब हिमाचल स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के साथ-साथ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग निदेशक होंगे।
सी पॉलुरासु अब कृषि एवं बागवानी सचिव के रूप में करेंगे कार्य
सरकार ने आईएएस कमल कांत सरोच को हिमऊर्जा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया। नीरज कुमार को परिवहन विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है और डॉ. निपुण जिंदल को एच.आर.टी.सी. का प्रबंध निदेशक का दायित्व
अरिदम चौधरी को एक साथ चार निगमों का प्रभार, प्रशासनिक अनुभव का बड़ा दायित्व
शिमला, 1 अगस्त
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी अधिसूचना में कुल 16 IAS अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्तियाँ की गई हैं। इन अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जिनमें HRTC, HIMURJA, HPMC, HPPMC, Urban Planning, और Health Safety & Regulation जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।इस सूची में सी पॉलुरासु (IAS 2004) को अब कृषि, बागवानी एवं सहकारिता विभाग का पूर्णकालिक सचिव नियुक्त किया गया है।
अरिंदम चौधरी (IAS 2014) को चार बड़े निगमों का एक साथ प्रभार सौंपा गया है । अरिंदम चौधरी (HP:2014) को विशेष सचिव (MPP & Power, NCES) बनाए रखते हुए उन्हें HPMC, HP Agro Industries Corp., और HP Agro Industrial Packaging Ltd. के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नीरेज कुमार को डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट बनाया गया है जबकि वे पहले Health & Family Welfare से जुड़े थे।

डॉ. निपुण जिंदल अब HRTC के प्रबंध निदेशक होंगे, साथ ही Digital Governance का कार्य जारी रखेंगे। जितेन्द्र संजटा को भी स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में प्रशासनिक दक्षता, विभागीय समन्वय, और सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई IAS अधिकारियों को नए पदों पर नियुक्त किया है। यह आदेश मुख्य सचिव प्रभोध सक्सेना द्वारा जारी किया गया।
शुभ करण सिंह (HP:2015) अब HIMURJA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से हटकर विशेष सचिव (MPP & Power and NCES) के रूप में सेवाएं देंगे।
गंधर्वा राठौर (HP:2016), जिनका अभी तक कोई पदस्थापन नहीं था, उन्हें विशेष सचिव (कार्मिक) के रूप में तैनात किया गया है। शिवम प्रताप सिंह (HP:2017) को HP State Rural Livelihood Mission के साथ-साथ युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। अभिषेक वर्मा (HP:2018) को जिला शिमला में डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस निदेशक और डीआरडीए परियोजना निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। दिव्यांशु सिंगल (HP:2020) अब मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के साथ-साथ एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (डेव.) शिमला की जिम्मेदारी निभाएंगे।
जितेंद्र संजटा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव और हेल्थ सेफ्टी एंड रेगुलेशन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
हेमिस नेगी अब हिमाचल स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के साथ-साथ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग निदेशक होंगे।





