
IBEX NEWS,शिमला
बीते कल शाम शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लघु फ़िल्म ‘द लास्ट ड्रॉप’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। फ़िल्म में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ फेम अरुणोदय शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने इस फ़िल्म के लिए अरुणोदय शर्मा एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ़िल्म ग्लोबल वॉर्मिंग पर आधारित है, जो वर्तमान समय की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है और इसके दुष्परिणामों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, अरुणोदय के परिजन, जगदीश शर्मा, ममता पॉल एवं फ़िल्म निर्माण दल के सदस्य भी मौजूद रहे।




