
IBEX NEWS,शिमला ।
Tribal और Sainik Hostels की ओर से 31 जुलाई को आयोजित की गई फ्रेशर्स पार्टी “Genesis: Hostellers’ Welcome 2025” ने नए हॉस्टल छात्रों का गर्मजोशी और उमंग के साथ स्वागत किया। यह आयोजन हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा, जिसने सभी छात्रों को एकजुट कर दिया।



इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अनुरिता सक्सेना (प्राचार्य) रही। साथ ही डॉ. सुरिंदर शर्मा (डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर), डॉ. ज्योति पांडे व डॉ. सुशीला भट्ट (वार्डन), डॉ. उषा (हॉस्टल संयोजक) और अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत हुई फ्रेशर्स द्वारा प्रस्तुत क्रिएटिव रैंप वॉक से, जिसमें नए छात्रों ने आत्मविश्वास, स्टाइल और रचनात्मकता के साथ अपनी पहचान प्रस्तुत की। यह रैंप वॉक न केवल एक फैशन शो था बल्कि छात्रों की व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का मंच भी बना।
इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल में उत्सव का रंग भर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य, संगीतमय प्रस्तुतियाँ और छात्रों की ऊर्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस आयोजन ने छात्रों को आपस में जोड़ने, एक नई शुरुआत का जश्न मनाने और हॉस्टल जीवन की खूबसूरत यादों की नींव रखने का अवसर दिया।
“Genesis 2025” वास्तव में एक ऐसा मंच बना जिसने नए छात्रों का खुले दिल से स्वागत किया और पुराने छात्रों के साथ उनके जुड़ाव की शुरुआत की।




