
हाउस टेस्ट में खराब प्रदर्शन से था परेशान
IBEX NEWS,शिमला ।
राजधानी शिमला के फागली इलाके में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने पढ़ाई के तनाव में आकर मौत को गले लगा लिया । इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। उसने घर पर अपने पिता की अनुपस्थिति में छत में लगी लकड़ी से साड़ी फंसाकर फंदा लगाया।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में बेड पर पड़ी एक नोटबुक के 90वें पेज पर एक सुसाइड नोट मिला। इस सुसाइड नोट में छात्र ने आत्महत्या की वजह स्पष्ट रूप से लिखी है। उसने लिखा है कि पिछले दिनों हुए उसके तीन हाउस टेस्ट अच्छे नहीं हुए हैं, और इसी तनाव के कारण वह यह कदम उठा रहा है।




