
IBEX NEWS,ठियोग, जिला शिमला | 2 अगस्त 2025
पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग, जिला शिमला ने सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्री रोशन लाल जी ने जानकारी दी कि आवेदन विद्यालय द्वारा जारी किए गए फॉर्म पर किया जा सकता है, जिसे कक्षा दसवीं के अंकतालिका सहित ईमेल (jnvshimla@gmail.com) या विद्यालय कार्यालय में जमा किया जा सकता है।
आवेदन पत्र विद्यालय या आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्थानीय सहायता केंद्रों से भी आवेदन फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
आवेदक या अभिभावक अधिक जानकारी व सहायता हेतु निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
📞 9817090909, 9459301554, 8283802081, 7082798045





