
IBEX NEWS,शिमला
लाहौल एवं स्पीति पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 4 अगस्त की रात को एक वाहन (HP34-7700) को तलाशी के लिए रोका गया, जिसमें चालक लंजिंग शेरपा निवासी लाहौल-स्पीति से 1 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

केस संख्या 42/25 थाना केलांग में दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार सतर्कता और अभियान चलाया जा रहा है।
साथ ही, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि नशे से संबंधित कोई भी सूचना हो, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।




