
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नाथपा स्लाइडिंग पॉइंट पर भारी भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे-5 (NH-5) को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। सोमवार सुबह हुई इस घटना के बाद से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।


भूस्खलन के कारण दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिसमें निजी गाड़ियां, सरकारी वाहन और ट्रक शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है। मलबा हटाने का कार्य मौसम साफ होने पर आरंभ किया जाएगा।




