
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्कीबा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-05 (NH-05) पर आज सुबह अचानक आए फ्लैश फ्लड (अकस्मात बाढ़) के चलते सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि तेज़ बहाव के साथ नदी में भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और पानी बहता हुआ हाईवे तक पहुँच गया, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
प्रशासन ने मौके पर पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात कर दिया है और यात्रियों से इस रूट पर फिलहाल सफर न करने की अपील की है।
फ्लैश फ्लड से आसपास के क्षेत्रों में भी खतरा बना हुआ है। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है।




