
सीएम ने कहा,आपकी सुरक्षा, जीवन और आजीविका की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम सब मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना करेंगे। कृपया घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क जरूर रहें। सुरक्षित स्थानों पर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सचेत रखें।”
IBEX NEWS,शिमला
प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ घंटों से हो रही लगातार भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों के लिए आज भी भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है और सरकार हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं बल्ह सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों से लगातार अपडेट ले रहे हैं और जिला प्रशासन व राहत टीमें सक्रिय रूप से काम में जुटी हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पूरी सावधानी बरतें, नदी-नालों के पास न जाएं और प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।



🗣️ मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा:
“आपकी सुरक्षा, जीवन और आजीविका की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम सब मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना करेंगे। कृपया घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क जरूर रहें। सुरक्षित स्थानों पर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सचेत रखें।”
प्रदेश सरकार लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है और राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही

सुबह छोटा शिमला सचिवालय के पास एक चलती बस पर पेड़ गिर गया, लेकिन सौभाग्य से पेड़ का आधा हिस्सा केबल लाइन पर रुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उधर, सतलुज नदी पर बने कोल-डैम से आज सुबह 6:30 बजे फिर से पानी छोड़ा गया है, जिससे जलस्तर बढ़ने पर पंजाब में अलर्ट जारी किया गया है।








