
चिरगांव में पब्बर नदी में गिरी कार — तीन लोगों की मौके पर मौत
IBEX NEWS शिमला
हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू उपमंडल के चिरगांव क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में गिर गई। कार में कुल 4 लोग सवार थे।
इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति सुरक्षित बच निकला है।
सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू किया गया।
प्रशासन की अपील:
- भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें
- सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं
- मौसम व प्रशासन के अलर्ट का पालन करें




