
DDMA शिमला द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण 01 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 707 – जुब्बल) और 05 लिंक सड़कें बंद हैं। हालाँकि अधिकांश सड़कों और मूलभूत सेवाओं की स्थिति सामान्य है।
हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में रात से भारी बारिश हो रही है। इससे चंडीगढ़-मनाली और पठानकोट-कांगड़ा एनएच समेत 500 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। भारी बारिश को देखते हुए मंडी जिला के करसोग सब डिवीजन के स्कूलों में आज (बुधवार को) की छुट्टी कर दी गई है।
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में रात से भारी बारिश हो रही है। इससे चंडीगढ़-मनाली और पठानकोट-कांगड़ा एनएच समेत 500 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। भारी बारिश को देखते हुए मंडी जिला के करसोग सब डिवीजन के स्कूलों में आज (बुधवार को) की छुट्टी की घोषणा की गई है । प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने कई उपमंडलों के शैक्षणिक संस्थानों को आज के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसमें सरकारी और निजी स्कूल, सभी कॉलेज, आईटीआई और आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं।
शिमला में भी चैल्सी, सेक्रेड हर्ड, सेंट एडवर्ड स्कूल, शिमला जिला के ठियोग सब डिवीजन और कुल्लू जिला के निरमंड सब डिवीजन के सभी शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी कर दी है।
तेज बारिश के दृष्टिगत चौपाल उपमंडल, कुमारसैन उपमंडल में भारी वर्षा के कारण आज सभी शिक्षण संस्थान बंद के आदेश जारी कर दिए गए हैं ।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर में सुरक्षित रखें और मौसम संबंधी किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के संपर्क में रहें।
यह निर्णय बीती रात से जारी भारी वर्षा और मौसम विभाग द्वारा आज के लिए जारी चेतावनी के मद्देनजर लिया गया है।

केवल शिक्षण संस्थानों के छात्र अवकाश पर रहेंगे, जबकि कर्मचारियों के लिए आदेश सरकार की स्थायी व्यवस्था के अनुसार लागू रहेंगे।
जबकि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) शिमला द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण 01 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 707 – जुब्बल) और 05 लिंक सड़कें बंद हैं। हालाँकि अधिकांश सड़कों और मूलभूत सेवाओं की स्थिति सामान्य है।

हिमाचल में इस मानसून सीजन में 192 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 32 लोगों की मृत्यु लैंडस्लाइड, बाढ़ और बादल फटने से हुई है, जबकि 36 लोग लापता है। भारी बारिश से इस मानसून सीजन में 1852 करोड़ की निजी व सरकारी संपत्ति को नुकसान हो चुका है।
सड़क स्थिति (Road Status):
- मुख्य सड़कें (Main Roads): जुब्बल में NH-707 पर अवरोध, मशीनरी तैनात कर दी गई है।
- लिंक सड़कें: सुन्नी (02), चोपल (03) क्षेत्रों में कुल 5 लिंक रोड बाधित।
- रामपुर और डोडराकवार में अपडेट का इंतज़ार।
बिजली आपूर्ति (Electricity Supply):चोपल में 1 वितरण ट्रांसफॉर्मर डाउन है।
प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य मार्गों की स्थिति:
बंद NH मार्ग:
- NH-05 : कैथलीघाट से रामपुर
- NH-705 : ठियोग से हाटकोटी
- NH-205 : एमएलए क्रॉसिंग से शालाघाट
HPPWD रिपोर्ट:
669 लिंक रोड्स में से 5 सड़कें बंद
15 मिडिल डिस्टेंस रोड्स में से 1 बंद




