
IBEX NEWS,शिमला, 5 अगस्त 2025: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ भूस्खलन और बाढ़ की संभावना जताई है। शाम 6 बजे जारी इस पूर्वानुमान में विशेषकर शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ दृश्यता कम होने की चेतावनी दी गई है।
राज्य स्तर पर: सोलन, शिमला, ऊना, मंडी और हमीरपुर जिलों में अगले कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश की संभावना है, जिससे एनएच और राज्य मार्गों पर भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ गया है।06 अगस्त की सुबह 9 बजे तक: चंबा, कांगड़ा, सोलन, मंडी, ऊना और हमीरपुर जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने और भूस्खलन का खतरा बताया जा रहा है ।
सावधानी बरतें, सतर्क रहें
संभावित खतरे:
- संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन / चट्टान गिरने
- फसल व संपत्ति का नुकसान
- नदी-नालों का जलस्तर बढ़ना
- यातायात प्रभावित, सड़कें बंद हो सकती हैं
- बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है
- अनावश्यक यात्रा से बचें।
- नदी-नालों से दूर रहें।
- फंसे हुए लोगों की मदद करें।
- मौसम की ताजा जानकारी के लिए अपडेट रहें।
- प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
सैटेलाइट और रडार इमेज के अनुसार (शाम 5:00 बजे तक) प्रदेश में गंभीर मौसम प्रणाली सक्रिय है, जिससे अगले कुछ घंटों में तेज और व्यापक बारिश की संभावना बन रही है।




