
IBEX NEWS,NETWORK
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने राजस्व विभाग के प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) में बड़ी नियुक्तियों को हरी झंडी दी है। ये नियुक्तियां केंद्र और राज्य स्तर पर तकनीकी सदस्य (सेन्ट्रल) के पदों के लिए की गई हैं।हिमाचल प्रदेश के हीर भगत नेगी को GST अपीलीय न्यायाधिकरण में मिली बड़ी जिम्मेदारी मिली है ।हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है कि राज्य के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी हीर भगत नेगी को वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) में तकनीकी सदस्य (केंद्र) के रूप में नियुक्त किया गया है।कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने सोमवार को 24 अधिकारियों की नियुक्ति को मंज़ूरी दी, जिनमें हीर भगत नेगी का नाम भी शामिल है।
नेगी की नियुक्ति GSTAT की राज्य पीठों के लिए की गई है और इससे हिमाचल की प्रशासनिक सेवाओं की साख को और बल मिलेगा।यह नियुक्ति जीएसटी विवादों के त्वरित निपटारे और कर प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।हीर भगत नेगी की इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्ति से हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
🔷 प्रमुख नियुक्तियां:
- ए. वेणु प्रसाद (IAS, PB:1991) को GSTAT के प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली में राज्य के तकनीकी सदस्य के रूप में 4 वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है।
- अनिल कुमार गुप्ता (IRS, Retd.) को GSTAT के प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली में केंद्र के तकनीकी सदस्य के रूप में 4 वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है।
🔷 राज्यों के लिए नियुक्त 22 अन्य अधिकारी:
नीचे दिए गए 22 सेवानिवृत्त IRS अधिकारियों को GSTAT की विभिन्न राज्य पीठों में तकनीकी सदस्य (Centre) के रूप में नियुक्त किया गया है:
| S. No. | Name | Date of Birth |
| 1 | Ajay Dixit | 01.01.1962 |
| 2 | Alok Chopra | 18.03.1963 |
| 3 | Amand Shah | 03.05.1965 |
| 4 | Ashish Varma | 15.11.1964 |
| 5 | Bijoy Bihari Mohapatra | 30.06.1964 |
| 6 | Bijoy Kumar Kar | 17.04.1963 |
| 7 | D.P. Nagendra Kumar | 13.07.1962 |
| 8 | Deep Shekhar | 26.07.1964 |
| 9 | Duvvuri Krishna Srinivas | 01.07.1963 |
| 10 | Gurdeep Singh | 10.04.1963 |
| 11 | Hir Bhagat Negi | 14.12.1964 |
| 12 | J. Michael Kennedy | 11.05.1967 |
| 13 | Jogiranjan Panigrahi | 27.11.1963 |
| 14 | Kishori Lal | 01.01.1961 |
| 15 | M. Mathew Jolly | 06.02.1965 |
| 16 | Nirmal Kumar Soren | 01.07.1965 |
| 17 | Pradeep Kumar Goel | 13.06.1962 |
| 18 | Pramod Kumar (also serving as Tech. Member, NAA) | 05.01.1965 |
| 19 | Pramod Kumar Singh | 16.10.1961 |
| 20 | Rajiv Kapoor (serving as Pr. Commissioner, DPM) | 25.07.1965 |
| 21 | Raju Ahuja | 06.12.1962 |
| 22 | Ram Niwas | 13.06.1965 |
इन सभी अधिकारियों की नियुक्ति ₹2,25,000 प्रति माह के वेतनमान पर अधिकतम 4 वर्षों अथवा 67 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए की गई है।
📌 इन नियुक्तियों से जीएसटी अपीलीय व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है और लंबित मामलों के तेजी से समाधान में भी सहूलियत होगी।




