
कांगड़ा-पठानकोट NH मार्ग पर भूस्खलन से यातायात व्यवस्था चरमराई, वैकल्पिक मार्ग से करें यात्रा
IBEX NEWS NETWORK
शाहपुर उपमंडल के अंतर्गत भाली क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) को बंद कर दिया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया है।

➡️ कांगड़ा से पठानकोट की ओर जाने वाले वाहनों को
सनौरा चौक से 32 माइल की ओर डायवर्ट किया गया है।
➡️ चंबा से पठानकोट की ओर जाने वाले वाहनों को
ड्रमन से सनौरा चौक होते हुए लुंज और फिर 32 माइल की ओर मोड़ा जा रहा है।
➡️ पठानकोट से कांगड़ा-धर्मशाला की ओर आने वाले वाहनों को
32 माइल से रानीताल और लुंज-सनौरा के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें। यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट अवश्य लें।




