
Screenshot
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चल रही किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मृत्यु की दुखद सूचना सामने आई है, जिससे यात्रा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एक श्रद्धालु का शव पर्वती कुंड के पास बरामद किया गया है। उनकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी के रूप में हुई है।दूसरे श्रद्धालु की मौत पुरबनी मार्ग से लौटते वक्त गिरने से हुई, जिनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
घटनाओं की पुष्टि करते हुए जिला उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमों ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य कर दोनों शवों को बाहर निकाला।
प्रशासन की अपील:
किन्नर कैलाश यात्रा अत्यंत दुर्गम और जोखिमपूर्ण है।मौसम की स्थिति को गंभीरता से लें। प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।अकेले या बिना गाइड यात्रा न करे। जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है



