
लाहौल-स्पीति व किन्नौर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जनजातीय हकों की रक्षा की मांग
नोतोड़’ क्षेत्र के लिए न्याय की मांग।
राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल,भूमिहीनों को भूमि देने की पैरवी — राज्यपाल ने दिया आश्वासन, जल्द दौरे का वादा
IBEX NEWS,शिमला
शिमला, 6 अगस्त 2025:
हिमाचल प्रदेश के केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की अगुआई में लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिले के जनजातीय क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से भेंट कर विशेष ‘नोतोड़’ क्षेत्रों में भूमिहीन और सीमांत परिवारों को भूमि देने की मांग उठाई।
इस प्रतिनिधिमंडल में लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने प्रतिनिधियों की मांगों को संवेदनशीलता से सुनते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि वे वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने जल्द ही जनजातीय क्षेत्रों का दौरा करने का आश्वासन भी दिया।

उपस्थित गणमान्य सदस्य:
एडवोकेट अमर चंद, सूर्या प्रकाश बोरस, वीर सिंह नेगी, सुख देव, केसर नंद नेगी, जय किशन नेगी, ललिता देवी, आशा नेगी, केसंग रपचिक, वीर भगत इस मौके पर मौजूद रहे ।




