
गहरे नाले में बदले NH को भूस्खलन से एकत्रित हज़ारों टन मलबा और चट्टानों ने बंद कर दिया और प्रशासन की मशीनरी बीते दो दिनों से मलबा हटाने में जुटी है।
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देश पर स्किब्बा में रात के समय में भी युद्ध स्तर पर सड़क बहाली का कार्य जारी है ।टनों के हिसाब से मलबे और विशालकाय चट्टानों को हटाने के लिए इस ऑपरेशन क्लीयरेंस में मशीनरियाँ जुटी है और जांबाज खूब पसीना बहा रहे हैं ताकि आम जनता के लिए एनएच को बहाल किया जा सके ।
यहाँ भूस्खलन से सड़क नाले और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है और दिन रात बहाली के प्रयास चल रहा है टनों के हिसाब से मलबे ने चट्टानों जैसे हौसलों को बनाये रखा गया है और ट्रकों से खड्ढों को भरा जा रहा है । हिमाचल प्रदेश के राजस्व,बागवानी एवं जनजातीय विकास विभाग के मंत्री जगत सिंह नेगी ने ब्लॉक प्वाइंट का जायजा लिया है और विभाग को उचित दिशा निर्देश जारी किए हैं कि आज रात तक NH 05 पर आवागमन बहाल हो।
इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे ।
एचपीसीएल और पटेल कंपनी ने भी स्किब्बा में अवरूद्ध मार्ग को बहाल करने के लिए बीआरओ का सहयोग करने के लिए अपनी मशीनरीयाँ भेजी हैं ।ज़िले के स्कीबा क्षेत्र में भारी भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग NH-5 पिछले कई घंटों से ठप पड़ा है। घटनास्थल पर भारी मलबा जमा होने से आवागमन पूरी तरह बाधित है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने देर रात तक मार्ग बहाली का लक्ष्य तय किया है।




