
भारी वाहनों के लिए रास्ता अभी बंद, बीआरओ दिन-रात कर रहा बहाली कार्य
IBEX NEWS,शिमला
रिब्बा गांव (पूह ब्लॉक) के पास रालढंग खड़ में आए तेज बहाव और मलबे से बाधित एनएच-5 को प्रशासन और ब्रो की लगातार बहाली कार्य के बाद अब इस मार्ग को हल्के वाहनों (LMV) की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। भारी वाहनों के लिए फिलहाल मार्ग बंद रहेगा।बीआरओ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने दिन-रात कार्य करते हुए मलबा हटाया और अस्थायी मरम्मत कर यातायात बहाल किया। बीते तीन रोज़ से मार्ग अवरुद्ध था और जनता परेशान । बहाली कार्य में जुटी टीम ने बीती रात भर हजारों टन मलबे और विशालकाय चट्टानों को हटाने में सफलता हासिल की है ।हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी गुरुवार को स्वयं मौके पर डटे रहे और टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।





रातभर की मेहनत… और NH-5 फिर चला
एनएच-5 (हिंदुस्तान-तिब्बत रोड) किन्नौर की जीवन रेखा है, जो स्थानीय लोगों, पर्यटन और व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके सुचारू संचालन से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और दैनिक जीवन पर बड़ा असर पड़ता है।




