IBEX NEWS,शिमला ।
चंबा जिला स्थित तीसा के चनवास में सरकारी स्कूल के शिक्षक राजेश कुमार की पत्नी और दोनों बच्चों सहित मौत हो गई । अपने साले हेमराज की स्विफ्ट कार में वह अपने दोनों बच्चों (लड़की 17 साल व लड़का 15 साल) को बनीखेत से वापस घर ला रहे थे । राजेश अपनी पत्नी हंसों के साथ बनीखेत में पढ़ाई कर रहे बच्चों को लाने गए थे ।

चंबा के शहुआ (पधरी) में गाड़ी गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
कार में उनका साला हेमराज उर्फ फौजी भी सवार था । इसके अलावा एक गांव के अन्य व्यक्ति राकेश कुमार ने भी गाड़ी में लिफ्ट ली थी । बनीखेत के वापस लौट रहे फ़ौजी की स्विफ्ट कार गांव से करीब एक किलोमीटर पहले चनवास नामक स्थान से पहले दुर्घटना ग्रस्त हो गई । इस कारण कार 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी । इसमें कुल 6 (2 बच्चे ,2 महिलाएं और 2 पुरुष ) सवार थे,जिनकी सभी की मौत हो गई है।