
विशालकाय चट्टानों को देख ख़ुद भी भयभीत हुए राजस्व मंत्री,पूछा आए कहाँ से ये इतने बड़े पत्थर ।
IBEX NEWS,शिमला
रिब्बा क्षेत्र में हाल ही में आए भीषण भूस्खलन के तेज बहाव और भारी मलबे के कारण एक पारंपरिक घर की नींव पूरी तरह हिल गई है, जिससे उसके ढहने का खतरा मंडरा रहा है। यह घर वर्षों पुरानी स्थानीय वास्तुकला का उदाहरण था, जो अब प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है।राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी शुक्रवार को मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने प्रभावित परिवार को संभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जाए। पारंपरिक धरोहर स्वरूप घरों के संरक्षण के लिए उन्होंने ख़ास तौर पर निर्देश दिए ।




