
IBEX NEWS,शिमला
सोलन, धर्मपुर: दिनांक 25-07-2025 को पुलिस थाना धर्मपुर क्षेत्र के अंतर्गत टोल प्लाजा सनवारा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर एक स्कूटी चालक द्वारा खतरनाक स्टंट किए जाने के मामले में सोलन पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

स्टंट के दौरान यातायात बाधित करने और लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के लिए आरोपी अंकित (23), निवासी गुमला, झारखंड, को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान स्कूटी भी जब्त की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।
सोलन पुलिस ने सभी वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।




