
IBEX NEWS,शिमला
आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में आज ‘हिम भोग गेहूँ का आटा’, ‘हिम भोग दलिया’ और ‘हिम भोग हल्दी’ के उत्पादों को लांच किया।
समारोह में मुख्यमंत्री ने ‘प्रेरणा स्रोत पुरस्कार’ से प्रो. हिम चटर्जी, डॉ. राम स्वरूप शांडिल और प्रो. प्रेम कुमार खोसला को और ‘हिमाचल गौरव’ पुरस्कार से चंद्ररेखा डढवाल, शालिनी वत्स और डॉ. लाल सिंह को सम्मानित किया।




साथ ही, मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, कुल्लू को राज्य स्तरीय सिविल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने 5 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत 2-2 लाख रुपये का विवाह अनुदान और 11 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना की प्रथम किस्त जारी की। मुख्यमंत्री ने मंडी ज़िला में आपदा राहत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

ये परियोजनाएँ क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे को मजबूती देंगी और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएँगी।
मुझे पूरा विश्वास है कि इन विकासात्मक परियोजनाओं से सराज, द्रंग और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के सम्मानित जनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएँगे:CM




