
IBEX NEWS,शिमला ।
जिला किन्नौर के शिल्टी रोड पर HP27A2185 नंबर की कार हादसे का शिकार हो गई। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। हादसे में पुरुष को हल्की चोटें आईं, जबकि महिला अधिक गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।शिल्टी रोड, जो किन्नौर में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 का हिस्सा है, अपनी चुनौतीपूर्ण और संभावित खतरनाक परिस्थितियों के लिए जानी जाती है,




