
IBEX NEWS,शिमला।
रामचन्द्र चौक के पास देर शाम भारी भूस्खलन होने से इलाके में हड़कंप मच गया। भूस्खलन के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया और कई पेड़ जड़ों समेत उखड़ गए। मलबा गिरने से आसपास के घरों और टिन शेड को भी नुकसान पहुंचा है।एहतियातन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात लगभग 35-40 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।



स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक पहाड़ खिसकने से बिजली और पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। गाड़ियां और पैदल आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने टीम को मौके पर भेज दिया है।
हालांकि अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से प्रभावित क्षेत्र में न जाने की अपील की है।




