IBEX NEWS,शिमला ।
कुल्लू जिले में बादल फटने के बाद सरवरी खड्ड में आई भयंकर बाढ़ ने तबाही मचा दी है। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से किनारे की सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया और कई जगहों पर दरारें पड़ गईं।
इस आपदा में न केवल सड़कें और पुल टूटे हैं, बल्कि कई घरों और स्कूलों को भी भारी नुकसान हुआ है। मलबे के कारण नदी का बहाव और तेज हो गया है, जिससे खतरा बढ़ गया है।


प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है तथा नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।




