
IBEX NEWS,शिमला
सीमा सड़क संगठन (BRO) ने सुरक्षा कारणों से नेशनल हाईवे-05 को मल्लिंग नाला के पास आज शाम 7:30 बजे से कल सुबह 6:00 बजे तक सभी प्रकार के यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यात्रा से पहले ताज़ा अपडेट अवश्य जांच लें।




