
कार्यक्रम का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब की संयोजक प्रो. गीता शर्मा ने किया।
IBEX NEWS,शिमला।
राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में “सड़क सुरक्षा हमारे साथ शुरू होती है” विषय पर शपथ ग्रहण एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिम्मेदार सड़क उपयोग की संस्कृति को बढ़ावा देना और छात्रों को यातायात नियमों व सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व से अवगत कराना था।

Pledge & Orientation Program
To promote a culture of responsible road usage, the Road Safety Club of RKMV successfully organized an Orientation Programme and Oath-Taking Ceremony on campus.
The event aimed to educate and inspire newly enrolled student volunteers about traffic rules, safe driving practices, and their critical role as responsible road users and Good Samaritans.
कार्यक्रम का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब की संयोजक प्रो. गीता शर्मा ने किया, जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना, प्रतिष्ठित संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएँ और गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर लगभग 150 छात्र, अध्यापक और कर्मचारीगण ने सड़क सुरक्षा शपथ ली और सुरक्षित यातायात व्यवहार को अपनाने का संकल्प लिया।


“A moment of caution can prevent a lifetime of regret
प्राचार्या डॉ. सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि— “सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि यह नागरिक कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी भी है।” उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे सुरक्षित सड़क व्यवहार को जीवन का हिस्सा बनाकर समाज में बदलाव के दूत बनें।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि—
“एक क्षण की सावधानी, जीवनभर की सुरक्षा।”




