
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री का विवाह आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा के साथ तय हुआ है।इस शुभ अवसर की जानकारी स्वयं उपमुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।IAS सचिन शर्मा झज्जर के रहने वाले IAS अधिकारी सचिन शर्मा से शादी करेंगी। सचिन शर्मा हिमाचल कैडर के IAS अफसर हैं और ऊना के अंब में SDM के पद पर तैनात हैं।सचिन शर्मा एक युवा और प्रतिभाशाली आईएएस अधिकारी हैं, जो देश की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।आस्था अग्निहोत्री शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। इनकी मां सिम्मी अग्निहोत्री भी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ही कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर थीं। 2024 में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था।अपनी धर्मपत्नी को भी इस मौके पर याद करते हुए उपमुख्यमंत्री ने आस्था अग्निहोत्री की शादी की जानकारी देने वाली रील्स शेयर की है जिसमे उन्होंने आस्था के बचपन से लेकर नए जीवन की पहल की जानकारी दी है ।हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री और आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा के विवाह सूत्र में बंधने की खुशी को बेहद खास अंदाज़ में साझा किया गया है। इस यादगार पल को और भी भावुक बनाने के लिए बॉलीवुड की सुपरहिट फ़िल्म हम आपके हैं कौन का मशहूर गीत “मेरी छाया है जो आपके घर चली” बैकग्राउंड म्यूज़िक के रूप में संजोया गया।

जैसे ही यह खबर सामने आई सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। हजारों लोगों ने कमेंट्स और शेयर के जरिए इस भावी जोड़ी को अपने नए जीवन की शुरूआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। लोग इस जोड़ी की सराहना कर रहे हैं और उनके सुखद भविष्य की कामना कर रहे हैं। इस घोषणा के बाद अग्निहोत्री परिवार में उत्सव का माहौल है और जल्द ही विवाह की तारीखों का भी ऐलान होने की उम्मीद है।
परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ इस गीत के साथ नई यात्रा का की और इशारा करते हुए भावनात्मक माहौल दिया है । सोशल मीडिया पर साझा यह पल न केवल परिवार बल्कि शुभचिंतकों के लिए भी यादगार बन गया है।



डॉ. आस्था और सचिन शर्मा का यह मिलन राजनीति एवं प्रशासनिक क्षेत्र के बीच एक नई कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।




