
नशे के खिलाफ सख्त हुई पुलिस: NDPS एक्ट में केस दर्ज
डीएसपी रामपुर का बयान – नशा कारोबारियों को नहीं मिलेगी राहत।शिमला जिले में नशा माफियाओं पर पुलिस की कड़ी निगरानी
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर पुलिस ने भैरा खड्ड क्षेत्र से तीन युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गश्त के दौरान तीन संदिग्ध युवकों की गतिविधियों पर नजर पड़ी। तलाशी में उनके पास से 17.150 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार के पकड़े गए आरोपियों में किन्नौर जिले के सांगला तहसील के रहने वाले हैं। आरोपी प्रशांत नेगी (27) और अविनाश ठाकुर (35) ग्राम रक्छम के रहने वाले और तीसरा आरोपी दीवान जोश (28) गांव बोनिंगसरिंग का है।
डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।




