
IBEX NEWS,शिमला
जिला किन्नौर के छोटा कम्बा सड़क मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान राजेश कुमार (पूर्व प्रधान), पुत्र मोहन सिंह, निवासी बड़ा कम्बा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन गहरी खाई में गिर गया जिससे राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




