
बेली ब्रिज, अखाड़ा बाजार, छरुड़ू, रामशिला और गेमन पुल के आसपास ख़तरे वाले स्थानों को खाली करने के निर्देश।
व्यास नदी और नालों का जलस्तर बढ़ा, कई जगहों पर भूस्खलन।
मनाली का ओल्ड पुल और कई फुटब्रिज बाढ़ में बहे।
कुल्लू-मनाली मार्ग कई स्थानों पर बंद, लेफ्ट बैंक रायसन से मार्ग सुचारू।
प्रशासन ने लोगों से अपील की— नदी-नालों के पास न जाएं और बेवजह आवाजाही से बचें।
ख़तरे वाले स्थानों को खाली करने के निर्देश।
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने भारी वर्षा के चलते वर्षा से प्रभावित बेली ब्रिज अखाड़ा, अखाड़ा बाजार, लेफ्ट बैंक के छरुड़ू , रामशिला तथा गेमन पुल के साथ लगते क्षेत्रों का जायजा लिया तथा खतरे वाले स्थानों को शीघ्र खाली करने के निर्देश दिए।प्रदेश के कुल्लू व मनाली में आज 20 से ज्यादा घर, दुकानें और रेस्टोरेंट ब्यास नदी व दूसरे नालों में समा चुके हैं। 30 से अधिक घरों पर अभी भी खतरा मंडरा रहा है।
कुल्लू के अखाड़ा बाजार में 2 घर, ओल्ड मनाली में 6 ढाबे व 3 घर, रामशीला में 3 मकान, बाहंग में 2 रेस्टोरेंट और 4 दुकानें पानी में बह गए हैं। कुल्लू में ब्यास का पानी डोहलू टोल प्लाजा तक पहुंच गया है ।कुल्लू जैसे हालात जिला मंडी में भी है यहाँ ब्यास नदी भारी नुकसान कर रही है। ब्यास का पानी पंचवक्त्र मंदिर के प्रांगण तक पहुंच गया। यहां पर भयूली कॉलोनी से लगभग 40 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।
उन्होंने जिला में सभी लोगों से अपील की है कि वे भारी बारिश के मद्देनजर आवाजाही में एहतियात बरतें तथा बेवजह आवाजाही से परहेज करें। नदी नालों के आसपास ना जाएं।


भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के चलते उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने आदेश जारी किया है कि 27 अगस्त 2025 को कुल्लू, मनाली और बंजार उपमंडल के सभी शैक्षणिक संस्थान (स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, आंगनवाड़ी, इंजीनियरिंग व फार्मेसी कॉलेज) बंद रहेंगे।

भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के चलते उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने आदेश जारी किया है कि 27 अगस्त 2025 को कुल्लू, मनाली और बंजार उपमंडल के सभी शैक्षणिक संस्थान (स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, आंगनवाड़ी, इंजीनियरिंग व फार्मेसी कॉलेज) बंद रहेंगे।
प्रशासन ने छात्रों व स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए ये कदम उठाया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन इस आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों में मुस्तैदी से काम कर रहा है।
हर जगह पर प्रशासन के फील्ड स्तर के अधिकारी लोगों की हर संभव मदद करने के लिए तैनात हैं।
उन्होंने कहा यदि किसी को किसी भी प्रकार की आपात सहायता अथवा राहत संबंधी आवश्यकता है तो वह फील्ड स्तर अधिकारियों से संपर्क करें।
उन्होंने जानकारी दी कि भारी वर्षा के कारण कुल्लू मनाली के बीच में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है तथा कई स्थानों को एहतियात के तौर पर खाली किया गया है जिनमें की मनाली के बहांग को पहले ही खाली कर दिया गया था तथा आज बाजार के कुछ क्षेत्रों तथा दुकानों को भी खाली कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण व्यास नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है तथा नदी में मिलने वाले सभी नालों का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि पतलीकुहल में नदी का पानी बेली ब्रिज के ऊपर से पानी बह रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि मनाली में ओल्ड मनाली का पुल तथा कुछ अन्य स्थानों में फुटब्रिज भी बाढ़ में बह गए हैं ।
कुल्लू – मनाली सड़क बिंदुढांक तथा शिरड रिजॉर्ट के पास आवाजाही के लिए बंद हुई है। परंतु आवाजाही के लिए कुल्लू- मनाली मार्ग को को वाया लेफ्ट बैंक रायसन से सुचारू रूप से बहाल किया गया है।




