
संदीप कुमार बने कांगड़ा डिविजन धर्मशाला के सेटलमेंट ऑफिसर, बैंक डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार भी
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो IAS अधिकारियों को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपीं है ।संदीप कुमार, IAS (HP:2010), जो फिलहाल प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड, शिमला के पद पर तैनात हैं, को अब सेटलमेंट ऑफिसर, कांगड़ा डिविजन धर्मशाला नियुक्त किया गया है। उन्हें कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, धर्मशाला के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।आदित्य नेगी, IAS (HP:2013), जो वर्तमान में सेटलमेंट ऑफिसर, कांगड़ा डिविजन धर्मशाला हैं और कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे, अब उन्हें प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड, शिमला नियुक्त किया गया है।

यह आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव प्रभोध सक्सेना द्वारा जारी किए गए हैं। यह निर्णय जनहित में तुरंत प्रभाव से लागू होगा।




