
IBEX NEWS,शिमला, 26 अगस्त 2025
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मेडिकल शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा अहम फैसला लिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज़, चामियाना, शिमला के प्रिंसिपल डॉ. बृज शर्मा को अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, नेरचौक, जिला मंडी के वाइस चांसलर की नियुक्ति हेतु गठित सर्च कमेटी का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
डॉ. शर्मा की नियुक्ति डॉ. रमेश भारती, प्रिंसिपल, डॉ. राधा कृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के स्थान पर की गई है। सरकार ने यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस निर्णय की सूचना राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों, सीएमओज़ और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।
सरकार का यह कदम प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा संस्थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




