
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया जिसके तहत आईपीएस अधिकारी सौम्या को आईजी पद पर ट्रांसफर किया गया है।हिमाचल सरकार ने आज 5 आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं।पोस्टिंग का इंतजार कर रहीं आईजी एवं साल 2006 बैच की IPS रानी बिंदु को आईजी क्राइम बनाया गया है।डीआईजी पुलिस (क्राइम) डॉ. डीके चौधरी को प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह नितुक्त किया हैऔर डीआईजी (सेंट्रल रेंज) मंडी सौम्या सांबशिवम को आईजी पुलिस (नॉर्दर्न रेंज) धर्मशाला पद पर ट्रांसफर किया गया।

शिमला, 27 अगस्त 2025 – हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिश पर राज्यपाल की मंजूरी के बाद भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
🔹 आदेशानुसार –
रानी बिंदु, IPS (2006 बैच)
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद उन्हें आईजीपी (क्राइम), हिमाचल प्रदेश, शिमला नियुक्त किया गया है।
डॉ. डी.के. चौधरी, IPS (2008 बैच)
डीआईजी (क्राइम) शिमला को प्रिंसिपल, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, डरोह, जिला कांगड़ा का दायित्व सौंपा गया है।
सुश्री सौम्या सम्बशिवन, IPS (2010 बैच)
वर्तमान में डीआईजी (सेंट्रल रेंज) मंडी रहते हुए वह अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। अब उन्हें डीआईजी (नॉर्दर्न रेंज), धर्मशाला नियुक्त किया गया है।
राहुल नाथ, IPS (2010 बैच)
डीआईजी, स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, शिमला को डीआईजी (सेंट्रल रेंज), मंडी लगाया गया है।
अरविंद चौधरी, IPS (2017 बैच)
पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, डरोह में एसपी पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें एसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय, शिमला के पद पर भेजा गया है।
डीआईजी विजिलेंस ब्यूरो शिमला राहुल नाथ को डीआईजी पुलिस (सेंट्रल रेंज) मंडी और एसपी ट्रेनिंग कॉलेज डरोह अरविंद चौधरी को एसपी (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया है ।




