
युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्स्थापना कार्य को सिस्सू में “वार रूम” स्थापित
NDRF/SDRF/फायर विभाग द्वारा रेस्क्यू,BRO सड़कों की बहाली में जुटा
फंसे पर्यटकों को होम-स्टे/होटलों में शिफ्ट, मेडिकल टीमें तैनात
स्टिंगरी में ट्रकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, थिरोट पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण – बिजली बहाली हेतु निर्देश
पर्याप्त ईंधन व राशन उपलब्ध, होटल/दुकानदार केवल अधिकृत दरों व MRP पर बिक्री करेंगे
कई लोग रास्ते में फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं:किरन भड़ाना डीसी लाहौल स्पीति
कहा ,जिला प्रशासन और पुलिस लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।
आपातकालीन संपर्क नंबर जारी ,DDMA: 9459461355
DPCR: 8988092298.
IBEX NEWS,शिमला, 28 अगस्त।
हिमाचल प्रदेश के शीतमरूस्थल लाहौल स्पीति में भारी बारिश और बादल फटने से आई बाढ़ जैसी स्थिति ने प्रदेश के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला प्रशासन ने हालात से निपटने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्स्थापना अभियान शुरू किया है।जिले की जिलाधीश किरन भड़ाना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि प्रशासन ने सिस्सू में “वार रूम” स्थापित कर चौबीसों घंटे निगरानी शुरू कर दी है। वहीं NDRF, SDRF और फायर विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। BRO लगातार सड़कें बहाल करने का काम कर रहा है।

बचाव कार्य में जुटी NDRF टीम – सिस्सू में राहत अभियान
फंसे पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाती पुलिस
BRO कर्मियों द्वारा बहाल की जा रही सड़क। मौके पर निरीक्षण को पहुंची डीसी लाहौल स्पीति

सिस्सू में
BRO कर्मियों द्वारा बहाल की जा रही सड़क
फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकालकर होम-स्टे और होटलों में शिफ्ट किया गया है। प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमें तैनात कर दी गई हैं। स्टिंगरी में ट्रकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है।
बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए अधिकारियों ने थिरोट पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। साथ ही, पर्याप्त ईंधन व राशन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने होटल और दुकानदारों को केवल MRP और अधिकृत दरों पर बिक्री करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन के अनुसार रास्ते में फंसे कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। जिला प्रशासन और पुलिस लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।




