
IBEX NEWS,शिमला,
28 अगस्त 2025
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 28 और 29 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA) ने बताया कि भारी बारिश के चलते भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की आशंका बनी हुई है। जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और आपातकालीन सेवाओं को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा हेतु राज्य व जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
📞 State Helpline: 1070 | District Helpline: 1077
📱 9459455841
✉️ sdma-hp@nic.in
🌐 www.hpsdma.nic.in
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें, नदियों और नालों के पास न जाएँ और सुरक्षित स्थानों पर रहें।




