
IBEX NEWS,शिमला
कुल्लू, 28 अगस्त
–हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कुल्लू जिले के रायसन और बंजार (बथर) क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बुरी तरह बाधित हुई है। उन्होंने बताया कि PWD विभाग और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से सड़क बहाली का कार्य युद्ध-स्तर पर जारी है, ताकि जल्द ही आवागमन बहाल किया जा सके।



मुख्यमंत्री ने राहत और पुनर्स्थापना कार्यों में जुटे प्रशासन और विभागीय कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सबके सहयोग से यह मुश्किल घड़ी पार की जाएगी और जल्द ही सामान्य जीवन बहाल होगा।





