प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज आज बिहार के मोतिहारी में वोट चोरी अभियान में शामिल हुए। राहुल गांधी के साथ गाड़ी में बैठकर यात्रा का हिस्सा बने।
IBEX NEWS NETWORK
मोतिहारी (बिहार), 28 अगस्त
बिहार के मोतिहारी में निकाली जा रही वोट अधिकार यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एक साथ नज़र आए। दोनों नेताओं ने यात्रा के दौरान बातचीत की और आम जनता से जुड़ने के इस अभियान में भाग लिया।सीएम सुक्खू आज सुबह सुबह 11 बजे दिल्ली से बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हुए। दोपहर दरभंगा से हेलिकॉप्टर में पुलिस लाइन मोतिहारी पहुंचे है ।
सीएम सुक्खू बीते कल ही मानसून सत्र को छोड़कर शिमला से दिल्ली पहुंच गए थे। अब कुछ दिन बिहार में रुक सकते हैं। यहां पर राहुल गांधी के वोट चोर अभियान का हिस्सा बनेंगे।



इस मौके पर राहुल गांधी ने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जागरूक होकर मतदान का अधिकार इस्तेमाल करने की अपील की। वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी इस यात्रा को जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
यह यात्रा बिहार समेत पूरे देश में राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई है।

मैं देख रहा हूँ- युवाओं की गूँज, किसानों की पुकार और जनता की आवाज़ एक हो गई है।
वोट चोरी सिर्फ़ अपराध नहीं, यह लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। इसका जवाब देना, संविधान की रक्षा करना हर भारतीय का फ़र्ज़ है।
लोकतंत्र ज़िंदाबाद,
संविधान ज़िंदाबाद।




