IBEX NEWS,शिमला ।
भारी बारिश और सड़क बंद होने के चलते स्टिंगरी क्षेत्र में फंसे ट्रक चालकों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन आगे आया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर ट्रक चालकों को राशन वितरित किया और उनकी समस्याएं सुनीं।




बर्फबारी और भूस्खलन के कारण लंबे समय से सड़क जाम होने से ट्रक चालक कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। ऐसे में जिला प्रशासन की इस पहल से ट्रक चालकों को बड़ी राहत मिली है।
स्थानीय लोगों और ट्रक चालकों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुश्किल हालात में सरकार और प्रशासन का यह कदम उनके लिए संबल साबित हुआ है।




