
IBEX NEWS,शिमला ।
एचपीयू के प्रो. विवेकानंद तिवारी को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित देवी सरस्वती सम्मान प्रदान किया जायेगा।
यह सम्मान उन्हें सनातन धर्म और संस्कृति पर एक साथ 61 पुस्तक प्रकाशित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए दिया जा रहा है। यह सम्मान 16 नवम्बर को नई दिल्ली में कुरुक्षेत्र गुरुकलम द्वारा प्रदान किया जायेगा। संस्था के संस्थापक संदीप देव का पत्र प्राप्त हो गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य (ज्योतिष पीठ) अवमुक्तेश्वरा नन्द सरस्वती है।
आचार्य विवेकानंद तिवारी धर्म-दर्शन, विज्ञान, न्याय, सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं इतिहास विषयों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मर्मज्ञ विद्वान हैं। आचार्य तिवारी एक शिक्षाविद् और सुप्रसिद्ध लेखक के रुप में देश देशान्तर में प्रतिष्ठित है।
आचार्य तिवारी की 200 से ज्यादा पुस्तकें और 300 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित हो चुके है।
सम्मान मिलने पर कुलपति आचार्य महावीर सिंह
उच्च अध्ययन केन्द्र शिमला के निदेशक आचार्य हिमांशु चतुर्वेदी,विधायक हरीश जनारथा
पूर्व डीन आफ स्टूडेंट आचार्य कूलभूषण चंदेल, एचपीयू के कोर्ट के सदस्य सुरेश, धीरेन्द्र मिश्र आदि ने इसे विश्वविद्यालय की उपलब्धि बताते हुए प्रो तिवारी को बधाई दी।
इनकी लिखित कई पुस्तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एवं प्रशंसित है जिसमें ‘गो समग्र’ एवंं ‘गंगा समग्र’ विशेष उल्लेखनीय है।




