
प्रदेश संयोजक सुशील राठौर ने शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद की घोषणा
IBEX NEWS,शिमला, 27 अक्तूबर:
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक श्री सुशील राठौर ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत प्रदेश सह-संयोजकों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है।
नई टीम के गठन को पार्टी संगठन में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सोशल मीडिया विभाग प्रदेशभर में पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को डिजिटल माध्यमों से सशक्त रूप से प्रसारित करेगा।






