
मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई—“संदीप ने हिमाचल का नाम किया रोशन, युवाओं के लिए मिसाल”
IBEX NEWS,शिमला, 27 अक्तूबर:
झारखंड के राँची में आयोजित साउथ एशियन गेम्स-2025 में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गाँव ढांग ऊपरली के निवासी संदीप सिंह ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने संदीप सिंह को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि संदीप ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गर्व से ऊँचा किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संदीप जैसे खिलाड़ी प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो मेहनत, अनुशासन और लगन से अपने सपनों को साकार कर रहे हैं।




