
मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई, कहा—“बेटियों के लिए बनेगी प्रेरणास्रोत”
IBEX NEWS,शिमला, 27 अक्तूबर:
दक्षिणी एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत में हिमाचल प्रदेश के ज़िला हमीरपुर की ऊटपुर निवासी मनीषा का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनीषा को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि मनीषा ने न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
मुख्यमंत्री ने ज़िला हमीरपुर और हिमाचल एथलेटिक्स संघ को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और सहयोग देती रहेगी।




